Breaking:

विश्व महिला दिवस पर महिला उत्थान मंडल ने निकाली संस्कृति रक्षा यात्रा

आगरा : मार्ग में संकीर्तन करती साधिका। 'नारी तू नारायणी, जग है कल्याणी' के गूंजते जयघोष। मौका था विश्व महिला दिवस के अवसर पर महिला उत्थान मंडल की आगरा शाखा की ओर से संस्कृति रक्षा अभियान के तहत संस्कृति रक्षा यात्रा का। यात्रा रोहता स्थित पीएस गाडर्न से शुरू होकर मधु नगर स्थित फाइव ओ नाइन मंदिर पर समाप्त हुई। यात्रा मार्ग सैकड़ो महिलाओ के 'हरि ॐ' के जयघोष से गुंजायमान होता रहा।

अध्यक्ष पपीया मंडल ने बताया कि हमारी भारतीय सनातन संस्कृति की महानता को पुरे विश्व ने स्वीकार किया है। हमारी संस्कृति ही महिलाओ का रक्षा कवच है। सरकार द्वारा नारी की सुरक्षा और स्वतंत्रता हेतु सशक्त कानून बनाये गए है। इन कानूनों पर वर्तमान में पुनर्विचार कर संशोधित करने की आवश्यकता है। एक लड़की के मित्थ्या आरोप के कारण आज हमारी संस्कृति व धर्म पर आघात हुआ है सरकार को इस पर विचार करना चाहिए और अति शीघ्र आशाराम बापू को रिहा करना चाहिए। यात्रा सुरक्षा बिहार, सेवला, गोपालपुरा, शक्ति नगर, बिन्दूकटरा, मधुनगर होते हुए फाइव ओ नाइन मंदिर पर समाप्त हुई। यात्रा का संचालन विनोद शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सीमा चतुर्वेदी, मीना शर्मा, सरिता खंडेलवाल, रति अग्रवाल, नीता हीरानी, दीपिका ओबेरॉय, रचना मुगलानी, मीनू गंगल, प्रिया ओबेरॉय, नीलम पांडेय, अंजू शर्मा, राधा सिंह, गीतांजलि शर्मा, नीलम सिंह आदि मौजूद रही।

मिलती जुलती खबरें

Leave A Comment

Recent Comments

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).

Weather Forcast

Aashima Sharma

Famous Astrologer

यूजर पोल

COMPLETE 10 YEARS

Advertisement