Breaking:

आगरा। एक से 31 अगस्त तक चलने वाले ब्रेनबी नेशनल ओलम्पियाड 2026 में विजेता प्रतिभागियों के लिए पुरस्कारों की बौछार होगी। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से विद्यार्थी इसमें भाग ले सकते हैं। ओलम्पियाड में विभिन्न शहरों व प्रांतों के विद्यार्थी जहां ऑफलाइन परीक्षा दे सकेंगे वहीं किसी कारणवश परीक्षा छूटे जाने की स्थिति में ऑनलाइन परीक्षा दे सकेंगे। पूरे भारत वर्ष में बीएनओ 2026 चार फेज़ेस में होगा । पहले फेज का ओलम्पियाड उत्तर प्रदेश, दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखण्ड, उत्तराखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र इत्यादि में होगा । जिसमें क़रीब 500 स्कूल्स के लगभग 45,000 विद्यार्थी भाग लेंगे और चुटकियों में जटिल से जटिल सवालों को हल करते नजर आएंगे। 

 

ब्रेनबी संस्था की ओर से ब्रेनबी नेशनल ओलम्पियाड 2026 के पोस्टर का विमोचन शिक्षा निर्देशक आगरा आर्कडायसिस (आरसीडीएईएस) फादर डेनिस हेरल्ड डिसूजा, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निर्देशक डॉ. सुशिल गुप्ता, अशोक ऑटोसेल्स की निर्देशिका डॉ. रंजना बंसल, गायत्री स्कूल के निदेशक प्रदुमन चतुर्वेदी, दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या निधि सिंह और ब्रेनबी की निर्देशिका सोनाली खण्डेवाल द्वारा मंगलवार को हरीपर्वत स्थित होटल हॉलिडे इन में किया गया। 

 

ब्रेनबी की निर्देशिका सोनाली खंडेलवाल ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्म विश्वास जागृत करना है । इसीलिए ब्रेनबी 60% बच्चों को पुरस्कृत करता है। बचपन की छोटी छोटी सफ़लताएँ बड़े होकर बड़ी सफलताओं में परिवर्तित होती हैं । ब्रेनबी नेशनल ओलम्पियाड राष्ट्रीय स्तर का एक यूनिक और क्रिएटिव ओलंपियाड है। जिसका उद्देश्य बच्चों की सोचने की और काल्पनिक शक्ति को विकसित करना है ।बाक़ी सभी और प्रतियोगिताएँ ज़्यादातर ऐकडेमिक बेस्ड होती हैं। इसी वजह से बच्चे बहुत अधिक संख्या में रुचि दिखा रहे हैं व भाग लेने के लिए आतुर हैं। 

चार फेज़ेस में होगी प्रतियोगिता

उन्होंने आगे बताया कि चार चरणों में आयोजित परीक्षा साल में चार बार होगी । हर चरण में अलग अलग राज्यों से लगभग 500 स्कूल्स के बच्चे प्रतिभाग करेंगे। इस प्रकार से 2000 स्कूल्स कवर किए जाएँगे। अगस्त में पहला चरण होगा। छ: विषयों (ड्राइंग एंड कलरिंग, हेंडराइटिंग, मैंटल मैथ, लॉजिकल रीजनिंग, जनरल नॉलेज व स्पेल क्वेस्ट) में उम्र व कक्षा के अनुरूप 30 कैटेगरी में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। बच्चे ब्रेनबी वेबसाइट पर दिये गये सैंपल पेपर्स एंड मॉक टेस्ट के द्वारा एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं, जिसके द्वारा उन्हें एग्जाम का पैटर्न समझ आ जाएगा। मॉक टेस्ट के द्वारा वे एग्जाम की ऑनलाइन प्रैक्टिस कर सकते हैं। देश के टॉप 60 प्रतिशत विद्यार्थियों को बीएसए साइकिल, टेबलेट, स्मार्ट फ़ोन, स्मार्ट वॉचेस, एयर पॉड्स जैसे आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

 

टॉप विद्यार्थियों को ट्राफी व हज़ारों विद्यार्थियों को गोल्ड व सिल्वर मेडल प्रदान किए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को नेशनल रैंक व सर्टिफ़िकेट्स प्रदान किए जाएँगे। उन्होंने बताया कि वे शिक्षा के क्षेत्र में 21 साल से कार्यरत हैं और बच्चों के मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। रजिस्ट्रेशन से सम्बंधित जानकारी विद्यार्थी फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब व लिंक्डइन व ब्रेनबी डॉट इन वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

मिलती जुलती खबरें

Leave A Comment

Recent Comments

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).

Weather Forcast

यूजर पोल

COMPLETE 10 YEARS

Advertisement